Monday, April 6, 2009
जूते के बिना
कल मुझसे कहा गया कि दिल्ली में बहुत-से ग़रीब लोगों के पास जूते नहीं हैं । मुझे बहुत आश्चर्य हुआ । जब मैं लोगों के बारे में सोचता हूँ जिन के पास जूते नहीं हैं तब मैं अफ़्रीकी गंव कल्पना करता हूँ , लेकिन एक दुन्या सब से बहुत बड़े अर्थशास्त्र के राजधानी में नहीं । डेढ़ साल पहले मैं काफ़ी-से चीनी गंवों में सफ़र कर रहा था , और मैंने कभी लोगों को देखा जिन ही के पास जूते नहीं थे (कुछ बच्चों को छोड़कर , जो जूते पहनना नहीं चाहते थे) । शायद आप पूछ रहे हों कि जूते पहनना क्यों अहम हैं । मेरे लिए जूते प्रतीक हैं । बहुत भारती कहते हैं कि अपना देश चीन से ज़्यादा शक्तिशाली होगा , कि वह दुन्या की अगली अतिशक्ति होगा । लेकिन ये लोग ज़्यादा ग़रीब नहीं हैं , या वे आम लोगों की ज़िन्दगियाँ नहीं समझना चाहते हैं । अभी भारत में बहुत लोगों के पास जूते नहीं , और उनके पास अच्छी तबियत भी नहीं , घर भी नहीं , काफ़ी शिक्षित भी नहीं । बहुत बच्चे मर जाते हैं , कुछ अफ़्रीकी देशों में से ज्यादा । लेकिन मैंने कभी भारत में सफ़र नहीं किया है , तो मुझे आशा है कि जब मैं यह बड़ा देश जाऊँगा तब मैं बेहतर समझऊँगा । शायद मई को ! शायद तब मैं देखना सकूँगा कि कितने लोगों के पास जूते नहीं होंगे ।
Sunday, March 8, 2009
हिन्दुस्तानी फ़िल्म
शुक्रवार रात को मैंने एक हिन्दुस्तानी फ़िल्म देखी । वह बॉलीवूड की फ़िल्म नहीं है । उसका नाम "वाटर" है (भारत में उसका नाम "१९४७" है) । जब मैंने पहली बार उसका "ट्रेलर" देखा , तब मैं गंभीर फ़िल्म देखने तैयार नहीं था । लेकिन शुक्रवार रात को मैंने कुछ हिन्दी सुनना चाहा , और मैं भूला कि वह एक गंभीर फ़िल्म थी । उसकी कहानी बहुत उदास है , लेकिन हिन्दुसतान के विभाजन की कहानियाँ सब बहुत उदास हैं । जब दोस्त धार्मिक कारण के लिए अपने दोस्तों को मार डालते हैं , तब दुनिया में कम आशा है । बाद में मैं एक छोटी मिठाई बनाकर फ़्लम के बारे में ज़्यादा सोचकर सो गया । लेकिन जब से मैंने यह फ़िल्म देखी, तब से मैं भारत के बारे में ज़्यादा सोच रहा हूँ । मैं इस देश के बारे में बहुत नहीं जानता हूँ , मैं कभी उसके बहुत-सारे लोगों के बारे में नहीं जानता हूँ । ज़रूर मैं कुछ हिन्दुस्तानी खाना जानता हूँ , (और आजकल मैं बहुत हिन्दुसतानी खाना बनाता हूँ) , औार मैं कुछ अम्रीकानी-हिन्दुस्तानियों से मिला हूँ । लेकिन मैं कभी भारत नहीं गया हूँ । देश के लोग , खाना , और संस्कृति समझने हमें वहाँ जाना हैं । शायद मैं मई यह सचमुच दिलचस्प देश जा सकूँगा ।
Sunday, March 1, 2009
दो औरतें
इन दो औरतों को छोड़कर सब लोग कमरे से निकल गए हैं । पहली औरत ने दुसरी को देखा , और पहले दो मिनटों में वह कुछ नहीं कह पाई । अगर उसने दुसरी से एक शब्द ही कहा , तो वह रोती हो । लेकिन यह महिला काफ़ी रो चुकी है , तो उसने अंत में पूछा : "आपने मेरे पति को अच्छी तरह जाना, न ?" दुसरी औरत ने उसे देखकर कहा , "जी हाँ ।" पहली औरत ने पूछा : "और आपको मालूम भी है कि हमारे दो बेटे हैं ?" इस समय दुसरी औरत उसे नहीं देख सकी । तब उसने जवाब दिया : "मैं सिर्फ़ बाद में समझ गई ।" वह बैठ गई और उसने अगले सवाल के इंतज़ार किया । " लेकिन आप उससे मिलते रहीं , हालाँकि वह शादी-शुदा था और उसके बेटे थे ?" दुसरी औरत ने कुछ नहीं कहा । विधवा ने अपने कोट से एक लिफ़ाफ़ा निकालकर अपने पति की प्रेमिका को यह थमाया । "मैं सोचती हूँ कि मेरे पति ने यह आपके लिए लिखा था , मैंने उसके सोने के कमरे में यह पाया । क्या यह आपका नाम है ?" जवान औरत ने लिफ़ाफ़ा ले लिया और उसकी आँखें लाल हो गईं । "अपने आँसू मुझे न दिखाओ ; मैंने आपके कारण बहुत आँसू बहाए , जो आँसू आपने कभी नहीं देखे हैं ।" विधवा कहकर निकल गई , लेकिन जवान औरत ने उसको नहीं सुना ; वह लिफ़ाफ़ा नहीं खोल पाई , सिर्फ़ वह यह छू रही थी और सोच रही थी , और धीरे-धीरे आँसू निकल आए ।
Sunday, February 22, 2009
एक दिन न्यू योर्क में
मैं शनिवार न्यू योर्क गया , सिर्फ़ एक दिन के लिए । मेरी न्यू-योर्क-वाली ट्रेन न्यू हेवन चली दस बजने में तीन मिनट पर । वह सारी गंव में रुककर "हार्लम" पहूँची ग्यारह बजकर सत्रह मिनट पर । मैं इस पड़ोस में एक घंटे घूमा । इस पड़ोस के लोग स्पानी बोलते हैं , और मैं उसे समझ सका । मैं कुछ मैक्सिकन खाना खाकर एक ख़ाली बाज़ार देखकर सब्वेइ में एक बजे चढा । नमबर छह ट्रेन बारह मिनट बाद "ऐस्टर प्लेस" पहूँची । यह पड़ोस मुझे बहुत पसंद है । जब मैं न्यू योर्क में रहा , तब मैं उसके बहुत-से दिलचस्प रेस्तराओं में खाता था । उसकी दुकानें और लोग बहुत दिलचस्प भी हैं । मैं ट्रेन से निकलकर इस पड़ोस की सड़कों में पैदल चला । मैं मशहूर "हाउस्टन" सड़क को पार करके एक कैफ़े में रुका क्योंकी बहुत ठंड था । मुझे गरम चाय चाहिए थी । मैं वहाँ से छह बजे चलकर अपने पिताजी से सवा सात बजे चीनी पड़ोस में मिला । हमने बहुत बात की । मैं उससे नमस्कर कहकर ट्रेन से "ग्रेंड सेंट्रल" की तरफ़ गया । मैं टैंगो नहीं नाच पाया क्योंकि मैं उस समय तक थक जा चुका । मैं न्यू-हेवन-वाली ट्रेन में चढा नौ बजने में दस मिनट पर , और ट्रेन ने अपने दरवाज़े बंद किए नौ बजकर सात मिनट पर ।
Monday, February 16, 2009
खाना
पिछले सप्ताह मैंने बहुत-सारा खाना बनाए । मैंने कुछ मुर्गी की जांघें नींबू की चटनी में पकाईं । मुर्गी और नींबू साथ-साथ बहुत लज़ीज़ हैं । लेकिन मेरी मिठाइयाँ ज़्यादा लज़ीज़ हैं । मैंने बुधवार की टैंगो-क्लासों के लिए "मेरैंग" बनाए । "मेरैंग" बहुत हलकी मिठाइयाँ हैं । मेरे पास बहुत-सी सफेदी थी (मैंने पिछले रविवार केक के लिए बहुत अण्डपीत इसतेमाल किए) , तो मैंने यह इस ख़ास पुर्तगाली मिठाइयों के लिए इसतेमल किया । सब लोगों को ये चाहिए थे । और वैलेन्टाइन के दिन के लिए मैंने चार चाकलेट के "सूफ़्ले" बनाए । मेरा पहला प्रयास था । और मैंने "सूफ़्ले" कभी नहीं खाया था । मेरी सब दोस्तों को ये बहुत पसंद थे । ज़्यादा चाकलेट वैलेन्टाइन के दिन के लिए ! मैंने दो या तीन दर्जन चाकलेट की छोटे बिस्कुट बनाए । मैं बहुत मिठाइयाँ नहीं खाता हूँ , लेकिन मुझे ये बनाना बहुत पसंद है । मैं कालेज में जीव-रसायन पढ़ा , और मिठाइयाँ बनाना और जीव-रसायन दोनों काफ़ी समान हैं । इसके अलाबा मेरे दोसतों के साथ बाँटकर खाना मुझे पसंद है !
Wednesday, February 11, 2009
यहाँ नहीं
मैं दोस्तों के साथ शनिवार न्यु यार्क टैंगो नाचने गया। हम एक दुसरी दोस्त से मिले, और उसने हमको भयानक ख़बर बतायी । एक लड़की, टैंगो की नर्तकी भी है, शुक्रवार रात को मर गई । एक चालक ने उसको मार दिया ; चालक पिया हुआ था । मैं स्तबध था ; सिर्फ़ एक घंटा पहले मैं उसके बारे में सोच रहा था क्योंकि मैंने उसके साथ नाचना चाहा । मैंने हमारे पिछले नाच की याद की, उसकी मुस्कराहट, उसकी आवाज़, और उसका अस्तित्व । लेकिन अब वह हमेशा के लिए चला गई है , उसने हमको छोड़ा है । वह बहुत जवान है, सिर्फ़ २३ साल की है । वह इस हफ़्ते नया काम शुरू करनेवाली थी । मैं उसके बोइ-फ़रेंद को भी जानता हूँ ; वह उस दुर्घटना में तो था , और वह अस्पताल में है क्योंकि उसकी टाँग घायल है । अब तक किसीने उसको भयानक ख़बर बतायी होगी । वह ज़िनदा है , लेकिन लड़की के बिना ।
Monday, February 2, 2009
बे लोग क्या चाहिए?
कभी कभी लगता है कि सब लोगों को मुझसे कुछ चाहिए। मेरा मालिक चाहता है कि मैं मेरा अंतिम तिथि के पहले काम ख़त्म करूँ। वह यह भी चाहता है कि सब मातहत उसकी नीरस मीटिंगों में उपस्थित हों। और मेरी माता? उसकी सूची लंबी है! एक बड़ी चीज़: वह चाहती है कि मैं एक औरत से मिलूँ और उससे शादी करूँ। मालूम नहीं कि माताओं को क्यों चीन्ता करने की ज़रूरत है! मेरी ईसाई बहिन चाहती है कि मैं उसके ईसाई देवता के बारे में सोचूँ। ज़रूर मेरी अध्यापिकाएँ चाहती हैं कि मैं सब अपने गृहकार्य करूँ। लेकिन मैं क्या करना चाहता हूँ? मैं अपने दोस्तों के साथ समय बिताना चाहता हूँ। मैं अपने छोटे भाँजे से मिलना चाहता हूँ; वह मुझसे बहुत दूर रहता है। लेकिन सबसे ज़रूरी बात है कि मैं ज़्यादा समय अकेला होना चाहता हूँ। मेरे दिल में बहुत-सा शोर है, और मुझे कुछ शान्ति की ज़रूरत है।
Subscribe to:
Posts (Atom)